योग नगरी रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान – Intellecuals News – HSS News 24

योग नगरी रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान – Intellecuals News

admin

ऋषिकेश ब्यूरो – स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से योग नगरी रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैकों की सफाई की गई। अभियान के तहत रेलवे के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की टीम ने मिलकर ट्रैक पर कूड़े-कचरे को हटाया और परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल परिसर में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना और यात्रियों को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ रेल और जागरूक यात्री की दिशा में एक ठोस कदम है। अभियान के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुलाया था प्लंबर, हुआ झगड़ा तो बुजुर्ग दंपती और नौकरानी पर पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार – Intellecuals News

देहरादून ब्यूरो – के रायपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद ने प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में प्लंबर ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और […]

Subscribe US Now