खीरा हुआ महंगा, सलाद की थाली पर बढ़ी महंगाई की मार – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

खीरा हुआ महंगा, सलाद की थाली पर बढ़ी महंगाई की मार – Uttarakhand Nidhi

admin


अल्मोड़ा(ब्यूरो) सब्जियों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की रसोई के साथ भोजन की थाली पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सलाद के रूप में पसंद किया जाने वाला खीरा भी इन दिनों महंगाई की मार झेल रहा है।

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मंडी में खीरे की आवक और उपलब्धता में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। सब्जी विक्रेता लक्ष्मी दत्त ने बताया कि खीरे के दाम हाल ही में 80 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, हालांकि शुक्रवार को यह 60 रुपये किलो पर आ गया।बीते कुछ दिनों में खीरे के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले तक बाजार में खीरा 40 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। हालांकि, अलग-अलग दुकानों पर इसके दामों में अंतर देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में खीरे के दाम में काफी वृद्धि हुई है। वहीं, गोपाल रावत ने बताया कि सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी मंडी से ही शुरू हो रही है। दुकानों तक पहुंचने के बाद परिवहन समेत अन्य खर्च जुड़ने से कीमत और बढ़ जाती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला […]

Subscribe US Now