आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा सीट प्रत्याशी ने की चुनाव समीक्षा – HSS News 24

आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा सीट प्रत्याशी ने की चुनाव समीक्षा

admin

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा कार्यालय में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी साथियों के साथ बैठकर चुनाव पर समीक्षा की। बैठक में हर बूथ के बारे में चर्चा की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि कैंट विधानसभा में सबसे कम वोटिंग होने का फायदा आम आदमी पार्टी को होने जा रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जितना भी साइलेंट वोट पड़ा है वह आम आदमी पार्टी के पक्ष में रहा है और इस बात को कहने में उनको कोई गुरेज नहीं कि कैंट विधानसभा से आम आदमी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित कर रही है। रविंद्र आनंद ने कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है और अब आगामी 10 मार्च को यह साफ हो जाएगा कि जनता हमेशा सही बदलाव चाहती थी और कैंट विधानसभा में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। बैठक में आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रमणकर्ताओं के लिए 17 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खुलेगा एफ.आर.आई.

देहरादून, ब्यूरो। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को 17 फरवरी से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 500 पर्यटकों को एफ0आर0आई0 कैम्पस में आगमन की अनुमति होगी। भविष्य में स्थिति को देखते […]

You May Like

Subscribe US Now