भ्रमणकर्ताओं के लिए 17 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खुलेगा एफ.आर.आई. – HSS News 24

भ्रमणकर्ताओं के लिए 17 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खुलेगा एफ.आर.आई.

admin

देहरादून, ब्यूरो। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को 17 फरवरी से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 500 पर्यटकों को एफ0आर0आई0 कैम्पस में आगमन की अनुमति होगी। भविष्य में स्थिति को देखते हुए संख्या बढाई जा सकती है। पर्यटकों हेतु कैम्पस प्रातः 9ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक ही परिसर/संग्रहालय में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं तथा प्रिंटआउट दिखाकर गेट पर आगंतुक शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के लिए सलाम मुंबई फाउंडेशन ने आयोजित की बाल पंचायत

देहरादून, ब्यूरो। देशभर में तम्बाकू के बढ़ते सेवन को देखते हुए युवाओं तथा बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए बालाजी सेवा संसथान के सहयोग से सलाम मुंबई फाउंडेशन द्वारा बाल पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बच्चों को तम्बाकू के दुष्परिणाम एवं उस से […]

You May Like

Subscribe US Now