मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई – HSS News 24

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

admin


देहरादून, 05 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांचवे दिन खेले गए लीग के अंतिम दो मैच

देहरादून, 05 अप्रैल। उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेले जा रहे मैच के पांचवे दिन लीग के अंतिम दो मैच खेले गए। जिसमें दून लायंस ने 70 रन से विजयी प्राप्त की व दून सुपर किंग ने 02 विकेट से मैच जीता। मैच […]

You May Like

Subscribe US Now