CM धामी ने बच्चों संग मनाया पारंपरिक त्यौहार ‘फूलदेई’, की उज्ज्वल भविष्य की कामना – HSS News 24

CM धामी ने बच्चों संग मनाया पारंपरिक त्यौहार ‘फूलदेई’, की उज्ज्वल भविष्य की कामना

admin


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। वहीं, इस मौके पर बच्चे स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे दिखाई दिए। साथ ही बच्चों के चहरों पर खुशी की रंगत देख सीएम धामी भी बेहद खुश नजर आए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शासकीय आवास पर बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। ईश्वर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। प्रकृति का आभार प्रकट करने और बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक लोकपर्व फूलदेई न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारे प्राचीन रीति-रिवाजों को सम्मान देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

आपको बता दें कि प्रसिद्ध त्योहार फूलदेई चैत्र मास के प्रथम तिथि को मनाया जाता है। अर्थात प्रत्येक वर्ष मार्च 14 या 15 तारीख को यह त्योहार मनाया जाता है। फूल सग्यान ,फूल संग्रात या मीन संक्रांति उत्तराखंड के दोनों मंडलों में मनाई जाती है। कुमाऊं गढ़वाल में इसे फूलदेई और जौनसार में गोगा कहा जाता है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्विस सेंटर में लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

देहरादून पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है. जबकि दूसरे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. साथ ही तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. बता दें तीनों आरोपियों ने रायपुर सर्विस सेंटर में लूट की वारदात को […]

You May Like

Subscribe US Now