नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित होंः अग्रवाल – HSS News 24

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित होंः अग्रवाल

admin

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अभिजात राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्हांेने कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत, आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारों दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाश् से युवा वर्ग में एक नए उत्साह का संचार हुआ था। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे। श्री अग्रवाल ने अहवाह्न किया की पराक्रम दिवस पर हम सभी नेताजी के बताए मार्ग का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हों।
———————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पीकर अग्रवाल ने विधायक राम सिंह कैड़ा का इस्तीफा स्वीकार किया

देहरादून, ब्यूरो। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा विधानसभा सदस्य पद से दिए गए इस्तीफे को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मंजूर कर दिया गया है। राम सिंह कैड़ा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा सौंपा गया था  जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर दिया […]

Subscribe US Now