2013 में सपा सरकार ने आतंकी हमले से जुड़े 14 केस लिए थे वापस, निराधार नहीं है भाजपा के आरोप, हैरान करते हैं ये तथ्‍य – HSS News 24

2013 में सपा सरकार ने आतंकी हमले से जुड़े 14 केस लिए थे वापस, निराधार नहीं है भाजपा के आरोप, हैरान करते हैं ये तथ्‍य

admin

आतंकी हमले के आरोपितों के प्रति सपा द्वारा साफ्ट कार्नर अपनाने का भाजपा का आरोप पूरी तरह निराधार नहीं है। अखिलेश यादव सरकार के दौरान 2013 में सात जिलों में आतंकी हमले से जुड़े 14 केस एक साथ वापस लिए गए थे। हालांकि, कुछ मामलों में अदालत के मना करने के बाद आरोपितों को 20-20 साल तक की सजा हुई।

दूसरी तरफ, आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीरो टालरेंस की नीति का नतीजा है कि 2017 के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर आतंकी कहीं भी वारदात करने में सफल नहीं रहे। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सली इलाकों में भी मोदी सरकार के दौरान आतंकी हिंसा में उल्लेखनीय कमी देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक फ्रेम में नजर आईं श्वेता- जया बच्चन और नव्या नवेली नंदा,

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। श्वेता के सोशल मीडिया पोस्ट्स को फैन्स खूब पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर श्वेता का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया […]

You May Like

Subscribe US Now