उत्तराखंड को PM मोदी का इंतजार, डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं देंगें आकार – HSS News 24

उत्तराखंड को PM मोदी का इंतजार, डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं देंगें आकार

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं तो यहां उत्सव जैसा माहौल होता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र से उत्तराखंड के लिए डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। वह आएंगे तो प्रदेश में ऊर्जा व उत्साह बढ़ेगा। उनका आना अच्छा होता है इस बार भी हम उनका इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरा

बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से स्नेह रहा है। उनका देवभूमि से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। कई मंचों से इसका जिक्र भी प्रधानमंत्री कर चुके हैं। उनके आगमन का सभी को इंतजार है।

ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

निवेशक सम्मेलन से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश करार का लक्ष्य रखा है। यह निवेश लक्ष्य जल्द पूरा होगा, इसमें कहीं संशय नहीं है। सरकार को लगातार प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। जेएसडब्लू जैसे समूहों के आने के बाद लगता है कि प्रस्तावों की ग्राउंडिंग और भी बड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ का रोडमैप तैयार, आपदा से संवारने में जुटे प्रशासन के कदम; रोप वे सहित मिलेंगी कईं सुविधाएं

मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने जोशीमठ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए देश के सबसे अच्छे सलाहकार व विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को कहा है। उन्होंने जोशीमठ में ढलान स्थिरीकरण, पेयजल, सीवरेज, जल निकासी आदि कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में रोप वे व्यवस्था […]

Subscribe US Now