अपोलो कैंसर सेंटरों ने 8 कैंसर पीड़ितों को 11,830 फीट की ऊंचाई फतह करने में समर्थ बनाया – HSS News 24

अपोलो कैंसर सेंटरों ने 8 कैंसर पीड़ितों को 11,830 फीट की ऊंचाई फतह करने में समर्थ बनाया

admin

देहरादून, ब्यूरो। देश के विभिन्न हिस्सों के आठ कैंसर पीड़ितों ने 4 जून को 11,830 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई करने के लिए हरे-भरे घास के मैदानों और समृद्ध प्राकृतिक छटा के साथ यात्रा करते हुए देहरादून से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल की रोमांचक यात्रा के लिए प्रस्थान किया। भारत का सर्वश्रेष्ठ कैंसर अस्पताल और विश्व के सर्वाेत्तम में से एक अपोलो कैंसर सेंटर की एक पहल-‘शिखर से शिखर तक कैंसर पर विजय’ में जीवन के लिए अटूट जुनून और उत्साह से प्रेरित, उन लोगों ने भागीदारी की। कैंसर पीड़ितों के साथ पांच दिनों की पैदल यात्रा कैंसर पीड़ितों के इलाज के बाद सही जानकारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सकारात्मक जीवन के बारे में जागरूकता फैलाने के विचार पर केन्द्रित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम को समर्पित किए गए 35 सफाई वाहन  

देहरादून, ब्यूरो। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना की ओर से नगर निगम को समर्पित किए गए 35 सफाई वाहन को परेड ग्राउण्ड से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान […]

You May Like

Subscribe US Now