उत्तरकाशी, ब्यूरो। जिले में रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन पांच एवं संवेदनशील जोन चार में आता है। ऐसे में हिमालयी प्रदेशों में से एक उत्तराखंड में भूकंप के लिहाज से खासे ऐतिहात की जरूरत है। राज्य के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। जबकि, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी एवं अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून एवं टिहरी दोनों जोन में आते हैं।
नैनीताल बैंक ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Sun Jul 24 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। नैनीताल बैंक ने अपने 101 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आगाज अपनी सहस्त्रधारा रोड , देहरादून स्ठित शाखा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर से किया जिसका उद्घाटन डी. आई. जी ( पी एण्ड एम) सेंथिल अवूदई कृष्णराज एवं मुख्य महाप्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा दिनेश पंत ने किया तथा उन्होंने बैंक द्वार किये जा रहे इस सामाजिक कार्य को सराहा। इस अवसर पर नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सेठ, शाखा प्रबंधक विवेक बहुगुणा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक नैनीताल बैंक अजय सेठ ने बतायाकि इस पुरे सप्ताह बैंक की ओर से कई सामजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमे वन्य जीवों का अंगीकरण, मेधावी छात्रों का सम्मान, सरकारी विद्यालयों में छात्रों को पुस्तक एवं बैग वितरण, महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर आदि प्रमुख हैं।