पंजाब की सभी 117 और यूपी में तीसरे चरण के लिए 59 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पंजाब में लंबे समय बाद ऐसा चुनावी माहौल है कि चार दल सत्ता के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। यूपी की बात करें तो 2017 में भाजपा ने इन 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में बीजेपी के सामने इस कामयाबी को दोहराने की चुनौती होगी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीसरे चरण के लिए मतदान ख़त्म हुआ। कानपुर के चुन्नीगंज में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर चुनावकर्मी EVM मशीनों को बंद कर रहे हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। पंजाब के अबोहर में बूथ संख्या 79-83 की तस्वीरें हैं, जहां चुनावकर्मी EVM मशीनों को बंद कर रहे हैं।
