अंजू बिष्ट द्वारा बोले गए जातिसूचक शब्दों का विरोध,हर्बन्सवाला क्षेत्रवासियो ने माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूरजी से मिलकर करा – HSS News 24

अंजू बिष्ट द्वारा बोले गए जातिसूचक शब्दों का विरोध,हर्बन्सवाला क्षेत्रवासियो ने माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूरजी से मिलकर करा

admin


आज हर्बन्सवाला क्षेत्र के लोगो का एक मण्डल माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूरजी से मिलने उनके कार्यलय पहुंचा,हर्बन्सवाला क्षेत्र के निवासियों ने विधायकजी से अपना विरोध प्रकट किया व मण्डल अध्यक्ष अंजू बिष्ट के द्वारा श्रीमती नीलम व हर्बन्सवाला क्षेत्र के लिए बोले गए अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों के लिए घोर निंदा प्रकट की, क्षेत्रवासियो ने श्रीमती सविता कपूरजी से अनुरोध किया की उस महिला को पद मे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है जो एक गरीब व अबला महिला को राह मे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करें, क्षेत्रवासियो ने सविता कपूरजी अंजू बिष्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाने के लिए अनुरोध किया.

क्षेत्रवासियो ने कहा की हम लोग ऐसे चुप नहीं बैठेगे क्यूंकि अंजू बिष्ट ने पहले भी हर्बन्सवाला के बहुत से लोगो के साथ बतमीजी कर रखी है,दुसरो को गाली देना व अपमान करना अंजू बिष्ट की आदत मे शुमार है,उत्तराखंड पिछड़ी वर्ग आयोग व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली से भी न्याय की गुहार लगाई जाएगी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से अनुरोध किया जायेगा की अंजू बिष्ट के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाया जाए अंजू बिष्ट या राहुल चौहान को मण्डल अध्यक्ष ना बनाया जाए वैसे भी राहुल चौहान दूसरे मण्डल का है,राहुल चौहान को मण्डल अध्यक्ष की दावेदारी अपने निवास स्थान जो दूसरे मण्डल मे है वहां से ही करनी चाहिए, क्षेत्र के लोगो ने विधायकजी को अवगत कराया की अंजू बिष्ट ने भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार मनीष पाल के विरुद्ध अपना भतीजा अतुल बिष्ट निर्दलीय, पार्षद के चुनाव मे उतार दिया था,सुनील बिष्ट (अंजू बिष्ट का पति) ने निर्दलीय उम्मीदवार अतुल बिष्ट का खुलेआम साथ दिया था.

चुनाव प्रचार मे जब माननीय विधायक श्री विनोद चमोलीजी व विधायक श्रीमती सविता कपूरजी अंजू बिष्ट के घर सामने जनसभा कर रहे थे तब अंजू बिष्ट के घर मे बनी दुकान से तेज आवाज मे लाउड स्पीकर मे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल बिष्ट के नारे लगाने शुरू कर दिए थे परिणामस्वरुप विनोद चमोलीजी के भाषण मे रूकावट पैदा कर दी थी,पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया ने जब लाउड स्पीकर की आवाज कम करने जा अनुरोध किया तो उसी समय लाउड स्पीकर की आवाज और ऊँची कर दी गई थी,अंजू बिष्ट ने जो खुले आम अपने भतीजे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल बिष्ट का चुनाव मे साथ दिया था परिणामस्वरुप भाजपा को अपनी सीट वार्ड 38 से गवानी पड़ी और कांग्रेस का सोनू तिवारी पार्षद बन गया,मनीष पाल को जानबूझकर हराने का श्रेय सिर्फ मण्डल अध्यक्ष अंजू बिष्ट को जाता है.

अंजू बिष्ट का पूरा परिवार निर्दलीय उम्मीदवार के स्थान घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहा था उम्मीदवार 13 फरवरी को रायशुमारी मे अंजू बिष्ट ने निर्दलीय उम्मीदवार के साथ के सभी लोग बुला लिए थे और रायशुमारी मे अंजू बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्त्ता नीलम को भी देखा तो उसी दिन दोपहर मे जब नीलम पंडितवाड़ी से अपने घर जा रही थी उसे रोककर कुतिया,नीच व जातिसूचक शब्द बोले तो जवाब मे नीलम ने भी विरोध किया व दो चार शब्द बोले,नीलम ने वसंत विहार थाने मे तहरीर दे रखी है जांच चल रही है,नीलम न्याय मिलने की आस मे है








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र पर होमवर्क पूरा, मिल गए विधायकों से सवाल, जवाब का ‘इंतजार’

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र पर होमवर्क पूरा, मिल गए विधायकों से सवाल, जवाब का ‘इंतजार’ – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र पर होमवर्क पूरा, मिल गए विधायकों से सवाल, जवाब का ‘इंतजार’ Source link

Subscribe US Now