देहरादून, ब्यूरो। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने हेतु श्रमिकों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेबर को रहने खाने की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही उनके बिलों का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने मैटेरियल की आपूर्ति एवं स्टोरेज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर एवं अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मादक पदार्थ निषेध समिति ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Wed Jun 1 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ संजय सिंह ने सभी शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राओं को तम्बाकू सेवन न करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर धूम्रपान एवं मादक पदार्थ निषेध समिति के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का […]
You May Like
-
देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड क्रांति दल ने चालक परिचालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किए जाने के विरोध में मुखर तेवर अपना लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को उत्तराखंड क्रांति दल ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चालक और परिचालकों के पदों को विभागीय नियुक्ति अथवा सरकारी एजेंसियों से आउटसोर्स करने की मांग की है। उन्होंने इन पदों पर उत्तराखंड के ही निवासियों को भर्ती करने की मांग की है। चालक परिचालक जैसे पदों पर उत्तराखंड से बाहर के लोगों को भर्ती किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। उत्तराखंड क्रांति दल ने परिवहन विभाग में प्राइवेट एजेंसी के मार्फत आउटसोर्सिंग किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के परिणाम स्वरुप लंबे समय से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे संविदा चालक परिचालकों का सपना टूट जाएगा। इसके साथ ही यूकेडी नेता सेमवाल ने पहले मृतक आश्रितों को नियुक्त करने की मांग की है। गौरतलब हैं कि रोडवेज मे रुड़की की एक आउटसोर्स एजेंसी डज्ञैैैै के संचालक शहजाद अहमद माध्यम से 589 ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती होने जा रही है। सेमवाल ने सवाल उठाया है कि उत्तराखंड मे न्च्छस्, च्त्क् और सेवायोजन विभाग जैसी सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के बावजूद ये भर्ती एक प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से क्यों हो रही है ड्राइवर कंडक्टर की हमेशा जरूरत है फिर इन पदों पर आउटसोर्सिग क्यों हो रही है। यूकेडी नेता राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा कि यह आउटसोर्सिंग एजेंसी एक नौसिखिया एजेंसी लगती है, इसकी वेबसाइट भी लागइन करने पर अंडर कंस्ट्रक्शन बता रही है। पहले भी परिवहन विभाग में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारी रखने का इतिहास अच्छा नहीं रहा है इससे सरकार की छवि खराब हो सकती है। यूकेडी ने पहले संविदा पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देने की मांग की है तथा मृतक आश्रितों को नियुक्ति करने की मांग की है। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि नई भर्तियों को एजेंसी से आउटसोर्सिंग करने के बजाए विभागीय नियुक्ति की जाए अथवा सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसी जैसे उपनल, पीआरडी ,सेवायोजन कार्यालय आदि माध्यम से अथवा विभागीय संविदा पर किया जाए। ऐसा न करने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
admin 4 years ago