सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, निदेशालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, निदेशालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश – Uttarakhand Nidhi

admin




 देहरादून ब्यूरो- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब कार्रवाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने के साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी भी निदेशालय को देने के निर्देश दिए हैं।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे शिक्षकों या अन्य कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से निदेशालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह आदेश शिक्षकों या अन्य कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए जारी किया गया है।निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी निर्देश में सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के नियम 3(1), 3(2) और नियम 7 का उल्लंघन बताया गया है। निदेशालय ने कहा है कि कर्मचारियों की इन टिप्पणियों से विभाग और राज्य की छवि धूमिल हो रही है और ऐसे कृत्य कदापि क्षम्य नहीं हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं – Uttarakhand Nidhi

देहरादून, ब्यूरो। पंजाब नेशनल बैंक, भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में आईएफएससी बैंकिंग… देहरादून, ब्यूरो। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के निमित्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय द्वारा बुधवार को टनकपुर मंडल के मनिहारगोठ शक्ति केंद्र… िेहरािू न, ब्यूरो। उत्तराखंड मेंचार धाम यात्रा के दृवष्ट्गि मुख्यमंत्री […]

You May Like

Subscribe US Now