हरिद्वार कुंभ…मनसा देवी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, हरकी पैड़ी तक चला अभियान – HSS News 24

हरिद्वार कुंभ…मनसा देवी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, हरकी पैड़ी तक चला अभियान

admin




हरिद्वार ब्यूरो । कुंभ मेला से पहले धर्मनगरी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग की गली से हरकी पैड़ी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

प्रशासन की ओर से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाना, आवागमन सुचारु करना और कुंभ मेले में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध रूप से सामान रखने वाले दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने के निर्देश दिए गए।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत, चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड ऊधम सिंह नगर ब्यूरो रुद्रपुर के प्रीत विहार में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मामले में पुलिस को गलत सूचना देने के आरोप में उसके चाचा से पूछताछ की जा रही है।रुद्रपुर के प्रीत विहार में ई-रिक्शा चार्जिंग पर […]

You May Like

Subscribe US Now