डीजीपी ने राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियांे को बधाई दी – HSS News 24

डीजीपी ने राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियांे को बधाई दी

admin

देहरादून, ब्यूरो। डीजीपी अशोक कुमार ने भोपाल मध्यप्रदेश में हुई दसवीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चौंपियनशिप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। यह चौंपियनशिप 17 से 22 मई तक हुई थी। इसमें उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक और मिश्रित 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरविंत कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून विश्वविद्यालय में जुट रहा है वैज्ञानिकों का मेला  

देहरादून, ब्यूरो। सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र के केंद्र सरकार के संकल्प के साथ दून विश्वविद्यालय में देश के जाने माने वैज्ञानिक दो दिन तक विज्ञान विषयों में शोध कर रही उत्तराखंड की महिला वैज्ञानकों व शोधार्थियों को व्यावसायिक उन्नयन में विज्ञान के योगदान पर दीक्षित-प्रशिक्षित करेंगे। दून में पहली बार […]

You May Like

Subscribe US Now