रेप का आरोप और फिर महिला ने शुरू किया ब्लैकमेल का खेल, पुलिस ने पहुंचाया जेल – HSS News 24

रेप का आरोप और फिर महिला ने शुरू किया ब्लैकमेल का खेल, पुलिस ने पहुंचाया जेल

admin

उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रेप से लेकर ब्लैकमेल का पूरा खेल जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जब छानबीन शुरू की तो पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देहरादून में दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा रकम ऐंठने वाले गिरोह की एक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया, अमरजीत सेठी निवासी डालनवाला ने बीते साल मई में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने एक प्लेसमेंट एजेंसी से दो महिलाओं को अपने घर काम पर रखा, जिन्होंने कुछ दिन काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में दुष्कर्म का केस करवा दिया।इस मुकदमे का डर दिखाते हुए उन्होंने 30 लाख मांगे, जिसमें से बारह लाख रुपये सेठी ने आरोपियों को दे दिए थे। पुलिस ने इस गिरोह की तीन महिलाएं पकड़ीं। अब प्रोमिला मुंडा उर्फ रीना उर्फ निर्मला को पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्टों’ पर पीएमओ की कड़ी नजर, उत्तराखंड में 51 गांवों की बदलेगी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया उत्तराखंड दौरे में आदि कैलास का दर्शन किए थे। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं को भी शिलान्यास किया था। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों पर पीएमओ नियमित मॉनिटरिंग करेगा।यही नहीं, प्रोजेक्टों से जुड़े निर्माण कार्यों […]

Subscribe US Now