CM धामी-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल – HSS News 24

CM धामी-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल

admin

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी वोटिंग के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर भाजपा-कांग्रेस में कई समीकरण सामने आ रहे हैं। रविवार शाम को नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में उनसे मिलने पहुंच गए। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सियासी मुद्दों को लेकर जमकर चर्चा हुई। चुनाव के बाद भाजपा पुन:सरकार बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी ओर, भाजपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भितरघाट के आरोपों के बीच पार्टी हाईकमान को असहज भी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मसले पर हाईकमान भी खासा सतर्क हो गया है। दरअसल, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष पर सीधे इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरापों के बाद, पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं को दिल्ली तलब कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों खाका तैयार किया

भाजपा ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों खाका तैयार किया देहरादून। राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास […]

You May Like

Subscribe US Now