16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति: चंपत राय – HSS News 24

16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति: चंपत राय

admin

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की। उन्हें मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

‘शुभ मुहूर्त में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति’

चंपत राय ने कहा कि जनवरी 2024 में 16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर में भूतल पर निर्मित गर्भ गृह में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो मंजिला राम मंदिर का भूतल पूरी तरह तैयार हो गया है। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालु मंदिर में राम लला के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य भी चलता रहेगा।

श्रीराम के दर्शन अवश्य करें सभी हिंदू- चंपत राय

चंपत राय ने कहा कि अभी संतों को मौखिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। शुभ मुहूर्त निकलने के बाद नवंबर में पूरे देश के संत समाज को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का विधिवत रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वर्षों की तपस्या, त्याग व संघर्ष के बाद हिंदू समाज का अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का स्वप्न साकार होने जा रहा है। सभी हिंदुओं को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोखे में चल रही जूते की दुकान में आग, हजारों का नुकसान; अफरातफरी का माहौल

रुड़की से सटे ढंडेरा में एक खोखे में आग लग गई। खोखे में जूते की दुकान चलाई जा रही थी। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों का नुकसान हुआ है। रविवार रात करीब तीन बजे दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली […]

You May Like

Subscribe US Now