पर्वतगिरि महाराज बने प्राचीन ढुंड प्रयाग सिद्धपीठ के महंत – HSS News 24

पर्वतगिरि महाराज बने प्राचीन ढुंड प्रयाग सिद्धपीठ के महंत

admin




कीर्तिनगर ब्यूरो- क्षेत्र के अलकनंदा तट की त्रिवेणी पर स्थित पौराणिक सिद्धपीठ ढुंड प्रयाग मंदिर को पर्वतगिरि जी महाराज के रूप में नया महंत मिला है। हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर वीरेंद्र गिरि टीम और छड़ी के साथ सिद्धपीठ पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार पर्वतगिरि महाराज को मंदिर का उत्तराधिकारी घोषित किया गया। इसके बाद विधि-विधान से उनका पट्टाभिषेक किया गया।पट्टाभिषेक की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही पर्वतगिरि महाराज को मंदिर की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस नियुक्ति के साथ अब सिद्धपीठ की धार्मिक परंपराओं के निर्वहन और मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन का दायित्व उनके पास रहेगा। ढुंड प्रयाग को क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ऐसे में मंदिर के महंत के रूप में पर्वतगिरि महाराज की नियुक्ति को सिद्धपीठ की परंपराओं को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पट्टाभिषेक की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही पर्वतगिरि महाराज को मंदिर की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस नियुक्ति के साथ अब सिद्धपीठ की धार्मिक परंपराओं के निर्वहन और मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन का दायित्व उनके पास रहेगा। ढुंड प्रयाग को क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ऐसे में मंदिर के महंत के रूप में पर्वतगिरि महाराज की नियुक्ति को सिद्धपीठ की परंपराओं को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड देहरादून ब्यूरो – वनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे। यहां देहरादून एयरपोर्ट […]

Subscribe US Now