विपक्ष के विरोध और लोगों के प्रदर्शन के बाद झुके मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विवादित बयान पर जताया खेद – HSS News 24

विपक्ष के विरोध और लोगों के प्रदर्शन के बाद झुके मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विवादित बयान पर जताया खेद

admin


कल से चल रहे बवाल के बाद आज उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बीते रोज सदन के भीतर दिए गए बयान पर खेद जताया है. आज विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से माफी मांगने की मांग को लेकर खूब तेवर दिखाए. एक विपक्षी सांसद तो सदन में कागज फाड़कर अपनी सीट से भी उठ गए थे. वहीं प्रेमचंद अग्रवाल को उनके साथी मंत्रियों और विधायकों का साथ भी नहीं मिल पा रहा था.

विधानसभा सदन में दिए गए संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर कल से चल रहे बबाल के बाद अब प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में रह रहे सभी लोग उनके परिवार हैं. परिवार के लोगों के समक्ष अनजाने में कही गई बात के लिए खेद प्रकट करने में उन्हें संकोच नहीं है. हालांकि उन्होंने अपने बयान में ये भी जोड़ा कि सदन के भीतर उनके द्वारा कही गई बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मेरे बयान को कुछ लोग ग़लत तरीक़े से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. मैंने कहा था कि सारे उत्तराखंड में देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं. हम सभी उत्तराखंड के हैं और उत्तराखंड हमारा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमारे हृदय में समाया है. मैंने सारे उत्तराखंड की बात की थी. उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड में पैदा हुआ. उत्तराखंड में पला-बढ़ा. यहीं मुझे जीवन व्यतीत करना है और यहीं मरना है. उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य और कथन का आशय यह था कि उत्तराखंड एक गुलदस्ता है, जिसमें हर तरह के रंग बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती हैं. मेरे बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है. वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है. उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी […]

You May Like

Subscribe US Now