अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, दो सड़कें बंद होने से लोग परेशान – HSS News 24

अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, दो सड़कें बंद होने से लोग परेशान

admin

जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली है। यहां बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से दो सड़कें बंद हैं, इससे तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। जगह-जगह जलभराव होने से लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय पर 5.2 और चौखुटिया में सबसे अधिक 58 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह के समय घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से गाजर-क्वराली, पेसिया-पिपना सड़क पर आवाजाही ठप है। इस वजह से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है और यहां की तीन हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बाजार और अस्पताल पहुंचने के लिए मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द इन सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।

अल्मोड़ा में बारिश का आकड़ा (एमएम में)
अल्मोड़ा -5.2

रानीखेत-3

द्वाराहाट- 36

चौखुटिया- 58
सोमेश्वर-32.5

जागेश्वर- 1.5

ताकुला- 0.5

जैती-3

मासी- 30
भिकियासैंण-17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर निकाली झांकी

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। कृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर शुक्रवार को चौनलिया से सिनौड़ा तक राधा-कृष्ण, गोपियों की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। उन्होंने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहां […]

Subscribe US Now