पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्टों’ पर पीएमओ की कड़ी नजर, उत्तराखंड में 51 गांवों की बदलेगी तस्वीर – HSS News 24

पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्टों’ पर पीएमओ की कड़ी नजर, उत्तराखंड में 51 गांवों की बदलेगी तस्वीर

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया उत्तराखंड दौरे में आदि कैलास का दर्शन किए थे। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं को भी शिलान्यास किया था। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों पर पीएमओ नियमित मॉनिटरिंग करेगा।यही नहीं, प्रोजेक्टों से जुड़े निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा भी होती रहेगी। दूसरी ओर, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होने वाले कार्यों की केंद्रीय गृह सचिव हफ्ते में एक बार प्रगति रिपोर्ट लेंगे। कनेक्टिविटी को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों को लेकर तेजी लाई जाएगी।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन योजनाओं की समीक्षा की जिनका पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान जिक्र किया। रतूड़ी ने योजनाओं के बाबत विभिन्न विभागों से कार्यवृत (मिनट्स) समय पर न मिलने पर नाराजगी जताई।कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित 51 गांवों की अर्थव्यवस्था,आजीविका, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, बिजली और दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत से आगे बढ़ाएं। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, अपर सचिव विनीत कुमार,जितेंद्र कुमार सोनकर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी दस्तावेज से लाखों की जमीनों की खरीद-फरोख्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले में कोटद्वार पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गत 15 अगस्त को अमित जोशी ने कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में उनके जीजा पूर्व पीसीएस अफसर स्वर्गीय बद्री […]

Subscribe US Now