भू-कानून समेत कई मुद्दों को लेकर पूर्व MLA का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया – HSS News 24

भू-कानून समेत कई मुद्दों को लेकर पूर्व MLA का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

admin


विधानसभा सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ शुरू हुई. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जहां विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर हंगामा काटा. वहीं भू कानून, मूल निवास और रोजगार देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के अभिभाषण के साथ सत्र की कार्यवाही शुरू हुई. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार के कार्यों का जिक्र किया. राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस विधायकों ने बेल में आकर हंगामा काटा. विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है. कांग्रेस के समर्थन में बसपा विधायक मो. शहजाद भी बेल में पहुंचे. उन्होंने भी कांग्रेस का समर्थन कर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की.

बजट सत्र में भाजपा के लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत ने भी विधानसभा सत्र के बहिष्कार की बात कही थी. उनका कहना है कि अगर वन अधिकार अधिनियम पर चर्चा नहीं होती है तो वह अभी भी सत्र का हिस्सा नहीं बनेंगे. विधायक ने कहा कि सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वन अधिनियम एक महत्वपूर्ण विषय है उस पर निश्चित तौर पर चर्चा होनी चाहिए. इसलिए इस मुद्दे पर दो से तीन घंटे का समय दिया जाएगा. अगर समय मिलता है तो वह निश्चित तौर पर सत्र में शामिल होंगे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया. बता दें इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है. उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने […]

You May Like

Subscribe US Now