उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ – HSS News 24

उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ

admin


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया. बता दें इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है.

उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है. इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे.

विधानसभा में सभी विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को दिए 93 करोड़ रुपए, अब होगा विकास

केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत उत्तराखंड को 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए 93 करोड़ रुपए से अधिक का अप्रतिबंधित अनुदान जारी किया है. यह धनराशि ग्रामीण स्थानीय निकायों (पीआरआई/आरएलबी) को दी गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण शासन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को […]

You May Like

Subscribe US Now