देहरादून, ब्यूरो। सीबीआई जांच की मांग को न मानकर एवं भर्तियां निरस्त करके मुख्य अपराधियों को बचाने का कृत सरकार द्वारा किया गया है जबकि प्रदेश में युवा और विपक्ष निरंतर मांग कर रहा है कि चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए जिससे इन भर्ती प्रकरणों में ऊंचे पदों पर बैठे सफेदपोशों कोे कठोर दंड मिल सके।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात उपनेता सदन भुवन कापड़ी द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि विपक्ष द्वारा इस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है परंतु सरकार सीबीआई जांच मांग को न मानकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से न्याय नहीं कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार विपक्ष के लोगों द्वारा निरंतर कहने के बावजूद भी भर्ती प्रकरण एवं अधीनस्थ चयन आयोग की संपूर्ण जांचें सीबीआई से न करा कर बड़े दोषियों को बचाने का काम कर रही है उन्होने कहा कि हाकम सिंह को बली का बकरा बनाकर सरकार अपने नुमाइंदों को बचाने का काम कर रही है जिससे प्रदेश का युवा काफी निराश है क्योंकि अगर सीबीआई जांच होती तो सभी सफेदपोश अपराधियों को उनके कृत की सजा मिलती और प्रदेश के युवाओं के साथ न्याय होता परंतु भाजपा सरकार द्वारा भर्तियों को निरस्त कर मात्र अपना पल्ला झाड़ लेना सरकार की मशंा पर सवाल खड़े करता है। उन्होने कहा कि हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए अधीनस्थ चयन आयोग की सभी भर्तियों की जांच सीबीआई से कराए ताकि आम जनमानस व युवाओं का सरकार पर भरोसा कायम रहे और अपराधियों को कठोर से कठोर दंड मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा करने का प्रयास न करें।
जन्माष्टमी उत्सव के सफल आयोजन पर दी बधाई
Thu Aug 25 , 2022
रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। अग्स्त्यमुनि में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात बैठक आहूत की गई। जिसमें आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। गत वर्ष की तरह इस बार और भव्य रूप से अग्स्त्यमुनि में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी का आयोजन किया गया। इसमें भारी भीड़ ने भक्तिमय होकर इसका आनंद लिया। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में इस कार्यक्रम एवम् अन्य कार्यक्रमों को और अधिक भव्य रूप से करवाने का संकल्प लिया। बैठक में आयोजन समिति के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर सजवान व विक्की आनंद, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पहल समिति अध्यक्ष बल्दीप कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह रावत, नीरज नेगी, सचिन माहेश्वरी, अमित लिंगवाल, प्रदीप जिरवाण, उमा कैंतुरा, विनीता रौतेला, मनीष बिष्ट, संदीप नेगी, हिमांशु भट्ट, व्यापार संघ मंत्री त्रिभुवन नेगी, राम लीला कमेटी अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, हेमंत फर्सवान, अजय, संदीप, सुमित सजवान, अखिलेश गोस्वामी, हरी नेगी, राकेश, सुनील पधान, उत्तम नेगी, जितेंद्र रावत, विक्की रावत, भावना ज्वैलर्स, रौथान डीजे, सुनील राणा आदि उपस्थित रहे।