उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक के बीच विभिन्न विभागों में कुल 284 अभ्यर्थियों का किया चयन – HSS News 24

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक के बीच विभिन्न विभागों में कुल 284 अभ्यर्थियों का किया चयन

admin


देहरादून ब्यूरो –उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक के बीच विभिन्न विभागों में कुल 284 अभ्यर्थियों का चयन किया है। सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया विभागों से प्राप्त अधियाचनों पर समयबद्ध तरीके से संपन्न की गई है।

इन चयनित पदों में शहरी विकास विभाग के सहायक नियोजन/वास्तुविद के 07 पद, मानचित्रकार के 76 पद, उच्च शिक्षा विभाग में वनस्पति के असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पद, भौतिक शास्त्र के 20 पद और इतिहास विषय के 20 पद शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तराखण्ड सचिवालय, लोक सेवा आयोग और राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 136 पदों पर चयन हुआ है। साथ ही डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और गृह विभाग में 13 पदों पर नियुक्ति की गई है।

सचिव लोक सेवा आयोग ने बताया कि वर्ष 2025 में विभिन्न विभागों की चयन परीक्षाएं आयोजित करने के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित किया जा चुका है। आयोग ने परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कार्यवाही भी शुरू कर दी है। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित हो चुकी है। यह राज्य की सबसे प्रमुख परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होते हैं।

27 जुलाई को महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी, जबकि न्याय विभाग की सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होगी। उत्तराखण्ड सचिवालय व लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा की मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर को होगी। वहीं अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा अधिकारी परीक्षा 25-26 सितंबर, जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2 नवम्बर, वन विभाग की सहायक वन संरक्षक परीक्षा 24-28 नवम्बर और उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा 6 से 9 दिसम्बर 2025 को आयोजित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर सख्ती-स्वास्थ्य सचिव

देहरादून संवाददाता-उत्तराखण्ड में सरकारी अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर अब सख्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ठोस चिकित्सकीय कारण के किसी मरीज को उच्च संस्थानों में नहीं भेजा जाएगा। यह कदम मरीजों को समय […]

You May Like

Subscribe US Now