उत्तराखंड: अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी – HSS News 24

उत्तराखंड: अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

admin

देहरादून ;   उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। देहरादून में रात भर से बारिश हो रही है। देहरादून में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके चलते कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गर्जन के साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है , बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी ख़बर: पुलिस महकमे में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के ट्रांसफ़र! हड़कंप

एक साथ इतने बड़े पैमाने पर स्थानांतरण, कई सालों से एक ही थाने चौकी में जमे पुलिसकर्मियों में हड़कंप पुलिस महकमे में एक साथ 308 कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के ट्रांसफर से हड़कंप हरिद्वार ;  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरिद्वार के विभिन्न थानों […]

You May Like

Subscribe US Now