हरिद्वार, ब्यूरो। हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 को परिणाम जारी होंगे। जिले में कल बृहस्पतिवार से चुनाव आचार संहिता धारा 144 लागू होगी। हाईकोर्ट ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को अगस्त के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई थी।
हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा। प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि सरकार किसी प्रकार का विलंब नहीं कर रही है और ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि निकायों व पंचायतों का परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। आरक्षण का कार्य जारी है।
नकली गुटके के साथ तीन गिरफ्तार
Wed Aug 31 , 2022
काशीपुर, ब्यूरो। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने रुद्रपुर में जहरीली गैस के रिसाव के बाद एसएसपी उधमसिंहनगर के कबाड़ की दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर बसई इलाके में एमएस प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापामारा। जहां से उन्हे नकली गुटका बरामद हुआ। जिन्हे आरोपी ब्रांडडेट कंपनियों का रैपर लगाकर बेचते थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से फैक्ट्री के मालिक फरमान अली के पुत्र रजा चैधरी निवासी ग्राम बसई इस्लामनगर थाना कुंडा और उसके दो साथियों जयपाल सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम कुआंखेड़ा थाना डिलारी जिला मुरादाबाद व साने आलम पुत्र शफीक निवासी चांदखेड़ी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से 5 किलो 400 ग्राम पान मसाला जर्दा, 21 किलो गुटखा तंबाकू मसाला, 3 किलो 300 ग्राम सफेद गुटका मसाला पाउडर नामी गिरामी कंपनियों के गुटखा बरामद हुए हैं। इसके अलावा गुटखा बनाने वाली बड़ी मशीन, रैपिंग मशीन और एक इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर इन तीनों ने बताया कि यह लोग इस फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाते हैं और तैयार गुटखे के माल को अलग-अलग कंपनियों के रैपरों में भरकर सस्ते दामों में असली के रूप में बेचते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 272, 273, 482, 484 और 120 बी तथा 63ध्65 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फैक्ट्री से बरामद किए गए नकली गुटखे की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।