चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज – HSS News 24

चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

admin

देहरादून, ब्यूरो। देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। बाल बाटिका केंद्रों से बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति का सिलेबस का शुभारंभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से किया गया। यह वही विधानसभा क्षेत्र हैं जहां चुनाव के दौरान अलग यूनिवर्सिटी खोले जाने का मुद्दा उठा था। इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की बात करते हैं। पचास-साठ सालों तक देश पर राज करने वाले दल वोट हासिल करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। लेकिन भाजपा केवल विकास की बात करती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के चिंतन शिविर में नई शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाली बाल वाटिका सिलेबस लांच किया। छह जुलाई को स्कूल खुलने के साथ ही बाल वाटिका भी खुल जाएंगी। जिनमें प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो जायेगी। नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी अनिवार्य की गयी है। इसी दिन उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जिसमें सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक नेगी ने क्षेत्र के विकास को लेकर मंत्री सतपाल महाराज व गणेश जोशी को सौंपे ज्ञापन

देहरादून, ब्यूरो। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिलकर प्रताप नगर क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुये योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश के मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद विधायक नेगी ने बताया […]

Subscribe US Now