महापौर पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर – HSS News 24

महापौर पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

admin

रुड़की, ब्यूरो। शहर के एक व्यक्ति ने महापौर पर लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के नाम पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले का एक कथित आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लेनदेन की बात हो रही थी।राजपूतान रुड़की निवासी सुबोध कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मथुरादास एवं ओमप्रकाश के नाम पर तीन लीज संपत्ति है। तीस-तीस साल बाद इनका नवीनीकरण होता आया है। उन्होंने लीज के नवीनीकरण के लिए नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया था। नगर निगम की ओर से नवीनीकरण ना करने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर 13 दिसंबर 2021 को उच्च न्यायालय ने दो माह के अंदर नगर निगम की बैठक बुलाकर इसका निस्तारण करने के आदेश दिए थे। वह बीस दिसंबर को महापौर से मिले।
उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने उनको बताया कि 25 लाख रुपये देने के बाद ही इस संपत्ति की लीज का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद 8 जनवरी को बोर्ड की बैठक बुलाई गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि महापौर का एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह संपत्ति को लेकर लेनदेन की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं महापौर गौरव गोयल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसने तहरीर दी है इसका भी उन्हें पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृता विश्व विद्यापीठम ने हिंदू धर्म पर ऑनलाइन कोर्स शुरू किया

देहरादून, ब्यूरो। एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में भारत में 5वें सर्वश्रेष्ठ समग्र विश्वविद्यालय, अमृता विश्व विद्यापीठम ने हिंदू धर्म पर एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। इसका शीर्षक है “हिंदू धर्म का परिचय“। विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्पिरिचुअल स्टडीज द्वारा शुरू किया गया यह कोर्स 200 घंटे को होगा […]

Subscribe US Now