डीएम व एसएसपी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा तैयारियों का निरीक्षण किया – HSS News 24

डीएम व एसएसपी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा तैयारियों का निरीक्षण किया

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी ऋषिकेश बस स्टैंड पर पंजीकरण स्थल, परिसर कक्ष, तथा बस स्टैण्ड पर बनाये गए चिकित्सा केन्द्र, यात्री विश्राम गृह का औचक निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इस दौरान यात्रियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं  पंजाब सिंद अन्न क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान वहां ठहरे यात्रियों से बातचीत की, जिनमें यात्रा कर लौटे  यात्री ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा में अच्छी  व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश महाराजगंज निवासी रामसुमेर ने बताया कि उनके साथी चारधाम यात्रा कर लौटे हैं, सभी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्थान पर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गिरीश चन्द्र गुणवन्त, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रमीण कमलेश उपाध्याय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश अरविन्द पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश श्री ढौंढियाल, एसएचओ ऋषिकेश  जिला पर्यटन अधिकारी जे.एस चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा में मत्था टेका

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा  पंहुचकर दरबार में माथा टेका तथा गुरूद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा से मुलाकात करते हुए हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने […]

Subscribe US Now