पत्नी वापस करने के एवज में मांग रहा 50 हजार रुपये, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप – HSS News 24

पत्नी वापस करने के एवज में मांग रहा 50 हजार रुपये, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

admin

मोहल्ला टोली में किराए पर रह रहे व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक के परिजनों गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही पत्नी को वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये मांग रहे हैं।

मंगलौर के मोहल्ला टोली निवासी एक व्यक्ति ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के ग्राम जठरा के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से वह मोहल्ला टोली में किराए में रह रहे हैं। रविवार सुबह जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी घर पर नहीं है।

आसपास तलाश करने पर लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी को मोहल्ले का ही फैसल नाम का युवक जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आरोप है कि जब वह फैसल के घर पहुंचे तो उसके पिता इरशाद और चाचा शमशाद उससे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

साथ ही पत्नी को वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैसल, इरशाद और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल की भूमि से तत्काल प्रभाव से हटाएं अतिक्रमण हाईकोर्ट का आदेश

नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल के जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर हुए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं।चीफ जस्टिस विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मंगलवार को नैनीताल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक लाल साह की जनहित याचिका पर यह निर्णय […]

Subscribe US Now