रुड़की से सटे ढंडेरा में एक खोखे में आग लग गई। खोखे में जूते की दुकान चलाई जा रही थी। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों का नुकसान हुआ है।
रविवार रात करीब तीन बजे दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली कि रुड़की से सटे ढंडेरा में एक खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल टीम के मुताबिक, खोखे में जूते की दुकान संचालित हो रही थी। आग लगने से हजारों रुपये कीमत के जूते चप्पल जलकर राख हो गए। इस दौरान रुड़की कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
