ऋषिकेश, ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनखंडी में सोमवार की दोपहर बधाई के बदले इनाम ना देने पर एक किन्नर ने प्रसूता के पेट में लात मार दी। गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने किन्नर की जमकर धुनाई की। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां किन्नरों की ओर से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। बनखंडी कुएं वाली गली ऋषिकेश निवासी विपिन सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया है। आपरेशन के बाद वह अपनी पति पत्नी और नवजात को बीते रोज घर लेकर आए थे। सोमवार की सुबह वह अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 12रू00 बजे किन्नरों की टोली उनके घर पहुंची और बधाई के बदले 51 हजार रुपए मांगे।विपिन सैनी के मुताबिक चिकित्सालय में पहले ही काफी खर्च हो चुका था। इसलिए उनकी पत्नी ने इतनी बड़ी धनराशि देने में असमर्थता जताई। जिस पर वहां मौजूद किन्नर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही एक किन्नर ने उनकी पत्नी के पेट पर लात मार दी।पत्नी ने फोन करके उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह घर पहुंचे। वह इनाम के तौर पर 51 सौ रुपया देने को तैयार थे। इस बीच वहां मौजूद गुस्साए लोग ने महिला के पेट में लात मारने वाले किन्नर की जमकर धुनाई कर दी और इन सभी को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में किन्नरों की ओर से विपिन सैनी और महिला से माफी मांगी गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली में दिवस अधिकारी उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गई। कोतवाली के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
पेपर लीक मामले में शिक्षक गिरफ्तार, दो रिजार्ट में कई छात्रों को कराई थी नकल
Tue Aug 30 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी। एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।