संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक। – HSS News 24

संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

admin

टिहरी/10 मार्च 2023 – जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं अध्यक्ष नगर पालिका चंबा के ड्राइवर एवं पीडी डीआरडीए टिहरी का शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी में इस दिन लगने जा रहा है रोजगार मेला, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

देहरादून : देहरादून रोजगार कार्यालय बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए 21 मार्च 2023 को रोजगार मेले (रोजगार मेला) का आयोजन करने जा रहा है। इस देहरादून रोजगार मेले में 40 कंपनियां भाग लेंगी और 1200 रिक्तियों पर 8000 से 75000 के बीच वेतन पर नौकरी की पेशकश करेंगी। बता दें 8वीं […]

Subscribe US Now