देहरादून, ब्यूरो। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी।
एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।
बागेश्वर, ब्यूरो। मिहिनिया सड़क पर मलबे की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। जिस जगह घटना घटी, वहां लगातार मलबा गिर रहा था। घटना के दौरान भी पहाड़ी से पानी का रिसाव होने के कारण मलबा सड़क पर आ गिरा। इस दौरान स्कूटी सवार शख्स सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद (57) निवासी पीपल चैक मंडलसेरा नीचे गिर गया, जिसके बाद उसके ऊपर मलबा आ गिरा। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शख्स का रेस्क्यू किया और जिला चिकित्सालय बागेश्वर के लिए रवाना किया। लेकिन शख्स ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि गेरेछीना सड़क का मलबा लंबे समय से मिहिनिया सड़क पर गिर रहा है। इस वजह से वहां आने जाने वाले वाहन चालक हमेशा खतरे की जद में रहते हैं। कोतवाल बागेश्वर जगदीश ढकरियाल ने बताया कि शख्स मंगलवार को मछली मारने के लिए नदी किनारे जा रहा था। शख्स मिहिनिया सड़क पर स्कूटी से जा रहा था। लेकिन अचानक ही ऊपर से गुजर रही गेरेछीना सड़क से मलबा मिहिनिया सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से शख्स नीचे रोड पर गिर गया और कई टन मलबा उसके ऊपर आ गिरा। वहीं, शख्स को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।