डॉ. वाचस्पति मैठाणी संस्कृत गान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू – HSS News 24

डॉ. वाचस्पति मैठाणी संस्कृत गान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू

admin

देहरादून, ब्यूरो  । डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। संरक्षक मंडल के सदस्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक कैलाशपति मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षाविद् डॉ मैठाणी की 73 वीं जयंती पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संस्कृति की रक्षा एवं छात्र छात्राओं के प्रतिभा विकास हेतु डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृतज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिक भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह मंच के लिए भी सम्मान की बात है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृत नृत्य में 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाएं एवं संस्कृत गान प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर के 9 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के प्रतिभाग कर सकेंगे। जिसके अंतर्गत प्रतिभागी को अपना परिचय सहित संस्कृत गान का न्यूनतम 2 मिनट व अधिकतम 4 मिनट का वीडियो सुंदर, आकर्षक गेय रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में 20 अगस्त तक प्रेषित करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार दोनों प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी को निर्णायकों के अलावा फेसबुक पेज पर दर्शकों की संख्या (अपमूे) बढ़ाने का भी मौका दिया जाएगा। जिसमें 1 से 20 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी को फेसबुक पेज पर अपलोड की गई वीडियो को 25 अगस्त तक अधिक से अधिक दर्शक संख्या, लाइक, शेयर व कमेंट संख्या बढ़ाने का प्रयत्न करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने तिरंगा यात्रा में किया प्रतिभाग

चंपावत/देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत में टी.आर.सी चंपावत से गोरल चैड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित पाठक, बडी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग […]

You May Like

Subscribe US Now