देहरादून, ब्यूरो। अपनी संस्कृति अपना मंच संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
समाज के भेदभाव को मिटाते हुए सभी वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोते हुए अपनी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए पंडित श्रीनिवास नौटियाल द्वारा अपनी संस्कृति अपना मंच की स्थापना की गई है। वर्तमान में पाश्चात्य फैशन की होड़ में हम सब अपनी अनमोल सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जिसको देखते हुए आज सामाजिक समरसता को कायम करते हुए इस संस्था की स्थापना अत्यंत आवश्यक थी। इस संस्था के माध्यम से संस्कृति, अपने रीति-रिवाजों को पुनर्जीवन देने का कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव बहुत ही उत्साह, उमंग और स्नेह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं ने झूले झूले, सावन के गीत मल्हार गए तथा नृत्य भी प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने मां पार्वती और शिव की आराधना की तथा गणेश वंदना भी गाई। सोलह श्रृंगार कर सज धज कर सम्मिलित हुई सभी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंच के संस्थापक श्रीनिवास नौटियाल ने तीज त्योहार के बारे में उपयोगी जानकारी दी। घेवर से सबने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। सुंदर सफल और भव्य कार्यक्रम की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद और धन्यवाद। कार्यक्रम में सचिव पूजा नौटियाल, उप सचिव अर्चना बिष्ट, कोषाध्यक्ष रमा गॉड, प्रबंधक मेनका शुक्ला, मृदुला तोमर, सुधा कौशल, मेरा कश्यप, कमला उप्रेती, डीसी उप्रेती, रूपक जुयाल, ममता, मीनू, गीता चंद, नीलम, किरण आदि उपस्थित रहे।
किसान यूनियन ने पुलिस के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन
Sun Jul 31 , 2022
हरिद्वार, ब्यूरो। पथरी क्षेत्र के गांव दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपनी मांगों को रखा गया है। रविवार को दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सूबा सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में पथरी पुलिस को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया है। जिसमें मुख्य मांग एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार की ओर से कमेटी बनाने की है। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और किसान आयोग का गठन की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में गुरपेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह चीमा, बलबीर सिंह बीरा, रंजीत सिंह, गुरबक्श सिंह आदि उपस्थित शामिल रहे।