नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार – HSS News 24

नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

admin

नैनीताल, ब्यूरो। नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में परिजनों द्वारा 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में राष्ट्रीय हिमालयी हिमनद संस्थान खोलने की मांग

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड में ग्लेशियर अध्ययन के लिए नेशनल सेंटर फॉर हिमालयन ग्लेसियोलॉजी (राष्ट्रीय हिमालयी हिमनद संस्थान) खोलने की मांग की। आईआईपी में सौंपे एक ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण […]

You May Like

Subscribe US Now