देहरादून, ब्यूरो । आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर में ग्रामवासियों ने रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मंे यज्ञ के पश्चात् 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसके संयोजक पंडित उम्मेद सिंह विशारद रहे। वहीं सरिता बिष्ट की अध्यक्षता में मंदिर में भजन गायन सहित संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस मौके पर संरक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद ने कहा कि सभी ग्रामवासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा लगायें। उन्होंने कहा कि हम देश के आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं और इसका उत्साह हर घर में दिखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नत्थनपुर के ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक रविवार को कम से कम एक घंटा निकालकर सुबह मंदिर में आकर हवन करें। हवन करने से मन को शांति मिलती है और सभी बुराईयां नष्ट होती हैं। कार्यक्रम के दौरान रमेश भारती प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान धनीराम चैथानी, उपप्रधान मदन राम आर्य व एडवोकेट एसएस राणा, मंत्री संदीप आर्य, उपमंत्री दिनेश पुरी, कोषाध्यक्ष पदीराम आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रेमलाल कोहली और महिला प्रधान प्रेमवती आर्य, उपप्रधान रूकमणी देवी, जमना देवी, निकिता पुरी मंत्राणी सहित समस्त ग्रामवेासी मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Sun Aug 14 , 2022
देहरादून, ब्यूरो । होली एंजल स्कूल माजरी के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा इस यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ0 आकाश कुसुम बछेती, प्रधानाचार्य जॉन डेविड नंदा सहित समस्त अघ्यापकों व कर्मचारियों ने भी […]