ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्य पड़ावों पर लगाये गये ई-चार्जिंग स्टेशन – HSS News 24

ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्य पड़ावों पर लगाये गये ई-चार्जिंग स्टेशन

admin


उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को ग्रीन चारधाम यात्रा के रूप में संचालित कर रही है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने इस यात्रा सीजन से 25 स्थानों पर ई- व्हीकल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है. इस बार चारधाम यात्रा को ग्रीन यात्रा की थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे. जिसके चलते यात्रा मार्गों पर 38 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित किए गए हैं. जिसमें से परिवहन विभाग की ओर से 28 और टीएचडीसी के सहयोग से 10 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें से यात्रा शुरू होने तक 25 स्टेशन शुरू किए जा चुके हैं.

परिवहन विभाग की ओर से अधिकतर चार्जिंग स्टेशन जीएमवीएन की प्रापर्टी में स्थापित किए गए हैं. हर स्टेशन पर 60 किलोवाट क्षमता के यूनिवर्सल चार्जर लगाए गए हैं. जिनमें 30-30 किलोवाट की दो चार्जिंग गन शामिल हैं. जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्य पड़ावों पर ई-चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है. ताकि यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित हो सकें. रुद्रप्रयाग जिले में पर्यटन विभाग की ओर से संचालित चार जीएमवीएन गेस्ट हाउसों पर चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मंगलौर, रुड़की, बड़कोट, स्यानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, कौडियाला, श्रीनगर, श्रीकोट, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, कालेश्वर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, औली, पांडुकेश्वर बद्रीनाथ, स्यालसौड़, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और घनसाली में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं. सीएम धामी ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा को हरित यात्रा के रूप में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके चलते यात्रा मार्गों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक होगी, बल्कि उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में भी एक बेहतर कदम साबित होगी.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम सुधार होमवर्क पूरा, स्किल्ड एजुकेशन पर होगा काम

देहरादून : उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के अंतर्गत पाठ्यक्रम सुधार पर काम किया जा रहा है. इसके लिए उच्च शिक्षा से जुड़े तमाम एक्सपर्ट विभिन्न विषयों को लेकर अपने परामर्श के बाद मौजूदा पाठ्यक्रम में होने वाले बदलाव का खाका खींच चुके हैं. दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत […]

You May Like

Subscribe US Now