हाथियों से परेशान ग्रामीणों ने किया रेंजर का घेराव, आंदोलन की दी चेतावनी – HSS News 24

हाथियों से परेशान ग्रामीणों ने किया रेंजर का घेराव, आंदोलन की दी चेतावनी

admin

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के प्रकोप से ग्रामीण दहशत में हैं। कभी बाघ, कभी तेंदुआ तो कभी हाथी लोगों पर हमला कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को रेंजर को ही घेर लिया। दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से सटे बुल्लावाला, झबरावाला,दूधली, सिमलासग्रांट आदि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हाथियों की ओर से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से नाराज किसानों ने रामगढ़ रेंज के अंतर्गत बुल्लावाला स्थित वन चौकी पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर पहुंचे रेंजर जयपाल सिंह रावत का घेराव कर समस्या के जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

वन विभाग न मुआवजा दे रहा न हाथियों पर कार्रवाई कर रहा

स्थानीय ग्रामीण जावेद हुसैन, महताब अली ने कहा कि लगातार हाथियों ने किसानों की फसलें रौंद कर बर्बाद कर दी है। वन विभाग ना ही किसानों को कोई मुआवजा दे रहा है ना ही हाथियों की कोई रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा बाढ़ क्षतिग्रस्त पड़ी है। तो वही वन कर्मी गस्त में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

वन विभाग की निष्क्रियता से परेशान हैं किसान

क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल व परमानंद बलूनी ने कहा कि वन विभाग की निष्क्रियता के चलते लगातार हाथियों के झुंड किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। परंतु वन विभाग चिर निद्रा में सोया हुआ है। प्रशासन जंगली जानवरों से हमारी फसलों को नहीं बचा रहा है।

रेंजर ने दी सफाई

वहीं रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए खाई खोदने कार्य आज से ही प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही सोलर फेंसिंग के लिए विभाग में बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सोलर फेंसिंग भी लगाई जाएगी। वहीं वन कर्मियों की गस्त भी बढ़ाई जा रही है। वन चौकी में घेराव करने वालों में बशारत अली, मोहम्मद हनीफ, कन्हैयालाल, विजेंदर, मासूम अली, मंगल रौथान, महफूज अली, याकूब अली, जाकिर हुसैन, याकूब अली, अकरम अली, अल्ताफ आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास के घेराव की थी कोशिश

उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून को लेकर बुधवार को जमकर प्रदर्शन हुआ। प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950 और धारा 371 की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने आज मुख्यमंत्री आवास पर धरना धरना देने के लिए कूच किया। पुलिस ने विजय कॉलोनी से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोका। पुलिस […]

Subscribe US Now