होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार – HSS News 24

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, पांच महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

admin


उत्तराखंड में एक बार फिर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पिरान कलियर में कलियर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने एक बड़े होटल पर छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तीन नाबालिक लड़कियों को मुक्त करवाया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक कथित नेता भी शामिल है, जो हरिद्वार की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि का पता लगाने में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, प्रमेन्द्र डोभाल ने देह व्यापार के गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्रधिकारी रूड़की ने भी पिरान कलियर में स्थित गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी मुस्तफा, जो एक गेस्ट हाउस संचालक है, पर आरोप है कि वह लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों से जुड़कर इस घिनौने धंधे को संचालित कर रहा था। इस गेस्ट हाउस पर पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है और कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार (विकास, तेलपूरा, थाना बुग्गावाला), फरमान (तेलपूरा, बुग्गावाला), अजय (पूर्वीनाथ नगर, ज्वालापुर) और सागर (बागराणा, लोनी, गाजियाबाद) शामिल हैं। मुख्य आरोपी मुस्तफा और गेस्ट हाउस के मैनेजर आदिल अर्फी फरार हैं, और उनकी तलाश जारी है।

इस अभियान में थाना पिरान कलियर के थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, उप निरीक्षक मनोज रावत, वीरेंद्र नेगी, हेमदत्त भारद्वाज, महिला उप निरीक्षक एकता ममगाई, राखी रावत, हैड कांस्टेबल जमशेद अली, सोनू चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, इमरान अली, मुकेश, सरिता राणा और चालक नीरज राणा शामिल थे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति को धामी कैबिनेट की मंजूरी, इस बार इतना बढ़ा दिया राजस्व लक्ष्य, कई और प्रावधान भी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। इस बार राज्य में आबकारी विभाग की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 5060 करोड़ रुपए रखा गया है। इसके साथ ही राज्य में आबकारी नीति के कई प्रावधानों में भी बदलाव किए गए हैं। धामी सरकार […]

Subscribe US Now