जेपी हॉस्पिटल दून के अरिहन्त हॉस्पिटल में आयोजित करेगा लिवर ओपीडी सेवाएं – HSS News 24

जेपी हॉस्पिटल दून के अरिहन्त हॉस्पिटल में आयोजित करेगा लिवर ओपीडी सेवाएं

admin

देहरादून, ब्यूरो। लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने देहरादून में लिवर रोगों के लिए व्यापक ओपीडी सेवाओं की शुरूआत की है। सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल के मिशन के तहत ये ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जेपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराएंगे। एडिशनल डायरेक्टर, डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट एण्ड सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, जेपी हॉस्पिटल डॉ पुनीत सिंगला ने कहा कि जब लिवर ठीक तरह से काम करता है तो खून साफ होता है, यह भोजन को पचाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को ऐसे उत्पादों में बदलता है जो शरीर की सही कार्यप्रणाली के लिए ज़रूरी हैं, ऐसे में यह शरीर के मेटाबोलिज़्म और इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के दौर में जीवनशैली में आए बदलावों, पश्चिमी आहार के बढ़ते चलन, गतिहीन जीवनशैली और एल्कॉहल के सेवन की वजह से भारत में लिवर रोगों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।’
हर साल भारत में लाखों लोग लिवर रोगों का शिकार होते हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है। भारत में लिवर रोगों का बोझ बहुत अधिक है। 2015 में दुनिया भर में लिवर रोगों के कारण हुई 2 मिलियन मौतों में से 18.3 फीसदी मौतें भारत में हुईं।
‘लिवर रोगों पर नियन्त्रण की बात करें तों जीवनशैली में कुछ बदलाव लाना बहुत ज़रूरी होता है जैसे वज़न कम करना, कॉलेस्ट्रॉल कम करना। आहार में बदलाव लाकर और नियमित व्यायाम के द्वारा आप नॉन-एल्कॉहलिक फैटीलिवर रोग का प्रबन्धन कर सकते हैं। एल्कॉहल लिवर की कोशिकाओं के लिए ज़हर की तरह काम करती है और लिवर में सूजन एवं लिवर हेपेटाइटिस का कारण बन सकती है।’ डॉ अभिषेक अग्रवाल, कन्सलटेन्ट डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट एण्ड सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी ने कहा।
‘जेपी हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, क्योंकि इससे देहरादून की चिकित्सा प्रणाली में सुधार आएगा और मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी। हमें उम्मीद है कि एक दूसरे के साथ मिलकर हम क्षेत्र के लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।’ डॉ अभिषेक जैन, डायरेक्टर, अरिहन्त हॉस्पिटल ने कहा। जेपी हॉस्पिटल  अपने अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी के साथ मरीज़ों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाता है। अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाते हुए यह अस्पताल मरीज़ों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें विश्वस्तर के समकक्ष परिणाम मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेके टायर ने ईवी स्पेसिफिक स्मार्ट रेडियल टायर्स की सम्पूर्ण श्रृंखला की पेश

देहरादून, ब्यूरो। देश में रेडियल टायर टेक्नोलॉजी में अग्रणी जेके टायर ने सभी श्रेणियों की बसों के लिए ईवी स्पेसिफिक स्मार्ट रेडियल टायरों की सम्पूर्ण श्रृंखला विकसित करके उद्योग में अपने तकनीकी कौशल को और बढ़ाने के लिए एक और कदम उठाया है।  इस श्रंखला में भारत में चलने वाली सभी बसेज, ट्रक और पैसेंजर कार्स शामिल हैं। अत्याधुनिक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेन्टर रघुपति सिंघानिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (आरपीएससीओई) के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित, टायरों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की अनूठी जरूरतों को समझने के लिए तैयार किया गया है। इस अवसर पर जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज के टेक्निकल डायरेक्टर वीके मिश्रा ने इस नए डेवलपमेंट के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जेके टायर के लिए, इनोवेशन  और टेक्नोलॉजी मुख्य स्तंभ हैं और हमारे ग्राहकों और उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रत्येक उत्पाद श्रेणी अपने समय से आगे है। भारत में ईवी क्षेत्र के विकास के साथ, ईवी-उन्मुख प्रौद्योगिकी का विकास कम्पनी के लिए एक प्रमुख फोकस बना हुआ है। हमारे स्मार्ट टायर ईवी स्पेसिफिक नेक्स्ट जेन डिजाइन फिलॉसफी के साथ विकसित किए गए हैं जो पूरी रेंज को स्मार्ट, शांत, टिकाऊ और ऊर्जा कुशल बनाते हैं। जेके टायर ने ईवी की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजीस का विकास किया है और अल्ट्रा-लो रोलिंग प्रतिरोध, बेहतर नमी और ड्राई  ट्रैक्शन, हायर ड्यूरिबलेटी और कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित करता है। ईवीएस की चुनौतीपूर्ण कम शोर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, कम शोर और बेहतर पहनने की विशेषताओं के लिए एफईए सिमुलेशन का उपयोग करके ट्रेड पैटर्न तैयार किया गया है।

You May Like

Subscribe US Now