देहरादून, ब्यूरो। रविवार को प्रदेश में आठ जिलों में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 41 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में 880 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1078 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 80 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत और नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में चार और ऊधमसिंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।
दून में 75वां भव्य दशहरा महोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारी
Mon Aug 22 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के मौके पर देहरादून में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से भव्य दशहरा महोत्सव मनाए जाएगा। यह बन्नू बिरादरी का 75वां दशहरा महोत्सव होगा। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से संतोख सिंह नागपाल को लगातार 12वीं बार दशहरा कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया है। बैठक में इस साल भव्य दशहरा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल का कहना है कि बीते दो साल कोरोना महामारी के कारण दशहरे को नहीं मनाया जा सका था। हालांकि, पिछले साल दशहरा कमेटी की ओर से रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया था, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के कारण कुछ पाबंदियां थी। जिससे इसका भव्य आयोजन नहीं हो पाया था। दो साल कोरोना महामारी का बीता है, उसकी कसर इस बार पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बन्नू बिरादरी ने दशहरा महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार से देहरादून परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव मनाने की मांग की गई है। ताकि पहले की भांति दशहरे को धूम धाम से मनाया जा सके। बता दें कि दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की एक महत्वपूर्ण बैठेक अद्वैत आश्रम कालिका मंदिर मार्ग में आहूत हुई। इस बैठक में कमेटी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 75वां भव्य दशहरा महोत्सव देहरादून के परेड ग्राउंड में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को भव्य रूप दिए जाने का फैसला किया गया।