देहरादून, ब्यूरो। डीजीपी अशोक कुमार ने भोपाल मध्यप्रदेश में हुई दसवीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चौंपियनशिप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। यह चौंपियनशिप 17 से 22 मई तक हुई थी। इसमें उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक और मिश्रित 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरविंत कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
ले. ज. अमरदीप सिंह भिंडर ने राज्यपाल से भेंट की
Fri Jun 10 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन देहरादून में ले. ज. अमरदीप सिंह भिंडर, जी.ओ.सी दक्षिण पश्चिमी कमान ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य सेना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।