शहर बसा नहीं और खयाली पुलाव खाने को तैयार कांग्रेसः चौहान – HSS News 24

शहर बसा नहीं और खयाली पुलाव खाने को तैयार कांग्रेसः चौहान

admin

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी तक दे चुके हैं। मुख्यमंत्री न बनने पर वह जनता के बीच न रहकर घर बैठने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ है कि जन सरोकारों की बात कहने वाले हरीश रावत भी कुर्सी की ही लड़ाई लड़ रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि बेसब्र कांग्रेस को अपने फैलाये भ्रम और षड्यंत्र पर भरोसा है और जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस झूठ और पाखंड के भरोसे मैदान में थी और भाजपा विकास कार्यों की बदौलत। जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी हैं और कांग्रेस को उसकी गलतफहमी भारी पड़ेगी।
———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य आयकर आयुक्त विपिन चन्द्र हुए सेवानिवृत

देहरादून, ब्यूरो। लगभग 35 वर्ष से भी अधिक कार्यकाल के उपरान्त गत 15 फरवरी को विपिन चन्द्र, मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून के पद से सेवानिवृत हुए। आयकर विभाग, देहरादून ने इस अवसर पर एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। […]

You May Like

Subscribe US Now