जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, आमवाला न्याय पंचायत में लगा बहुउदेशीय शिविर – HSS News 24

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, आमवाला न्याय पंचायत में लगा बहुउदेशीय शिविर

admin

ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः आमवाला में 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून (ब्यूरो )-सुशासन, संवेदनशील प्रशासन एवं जनसेवा संकल्प के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत शनिवार को विकासखंड सहसपुर की न्याय पंचायत आमवाला में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से कुल 921 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में कनिष्ठ प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्रामीणों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष कुल 81 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि उनका प्राथमिकता एवं समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना संबंधित शिकायतकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया एवं पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट सहित अन्य योजनाओं के लाभ वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. आशुतोष सयाना ने किया ध्वजारोहण, छात्रों में दिखा देशभक्ति का उत्साह – Uttarakhand Nidhi

गणतंत्र दिवस उत्तराखंड: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. आशुतोष सयाना ने किया ध्वजारोहण, छात्रों में दिखा देशभक्ति का उत्साह – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड गणतंत्र दिवस उत्तराखंड: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. आशुतोष सयाना ने किया ध्वजारोहण, छात्रों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

You May Like

Subscribe US Now